भाजपा की बैठक में 15 फरवरी को विधानसभा घेराव को लेकर हुई चर्चा
12-Feb-2022 11:16 PM 9082
अजमेर 12 फरवरी (AGENCY) राजस्थान में अजमेर भारतीय जनता पार्टी शहर इकाई की आज एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी पंद्रह फरवरी को जयपुर में होने वाली विधानसभा घेराव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही समर्पण निधि महा अभियान व सशक्त मंडल अभियान पर भी विचार हुआ। अजमेर के एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक में संगठन प्रभारी बीरमदेव सिंह ने सभी से विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का आग्रह किया। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने पांच हजार कार्यकर्ताओं के जयपुर कूच की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि रीट परीक्षा मामलें में हुई धांधली की सीबीआई जांच से कम पर बात नहीं होगी क्योंकि अब यह खुल चुका है कि पेपर आउट हुआ है और एसओजी पुलिस राजस्थान पुलिस का अंग है। पूर्व महिला व बाल कल्याण मंत्री व विधायक अनिता भदेल ने सशक्त मंडल अभियान पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मंडल की मजबूती ही चुनाव में विजय के लिए मजबूत आधार होगा और मंडल सशक्त होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा। समर्पण निधि महा अभियान के संयोजक व पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि अब तक करीब साठ लाख की सहयोग राशि एकत्र की जा चुकी है और हमारा प्रयास होगा कि राज्य में अजमेर को प्रथम तीन स्थान पर स्थान दिलाए। बैठक में उपमहापौर नीरज जैन ने भी अपने विचार रखें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^