भाजपा के शासन में राजधानी जयपुर में अपराधों में आई उल्लेखनीय कमी-बेढ़म
25-Jan-2025 11:27 PM 8725
जयपुर, 25 जनवरी (वार्ता ) राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के राजधानी जयपुर एवं राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह भ्रामक बयानबाजी के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। श्री बेढ़म शनिवार रात अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को शांत एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है और राजधानी जयपुर में वर्ष 2024 में पिछले वर्षों की तुलना में अपराधों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने शासनकाल में वर्ष 2022 एवं 2023 में हुए अपराधों का तुलनात्मक अध्ययन कर लेना चाहिए। उनके कार्यकाल में हत्या, लूट, डकैती तथा बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों का ग्राफ आसमान छू रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^