भाजपा के राजभवन के दुरूपयोग का उच्चतम न्यायालय के कल के निर्णयों से हुई पुष्टि - भूपेश
12-May-2023 02:49 PM 9428
रायपुर 12 मई(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हैं कि भाजपा के राजभवन के लगातार किए जा रहे दुरूपयोग की उच्चतम न्यायालय के कल के निर्णयों से भी पुष्टि हुई है। श्री बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर रवाना होने से पूर्व आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा राजभवनों का लगातार दुरूपयोग कर रही है।गैर भाजपा शासित राज्यों के विधानसभा में पारित बिलों को रोका जा रहा है,जबकि भाजपा शासित राज्यों के बिल तुरंत मंजूर हो रहे है।उन्होने कहा कि राजभवन को राजनीतिक का जरिया बनाया जाना उचित नही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^