‘भाजपा के पोर्टलों में घोटाला नहीं है तो वह इसके नाम पर वोट मांगकर दिखाए’
10-Jul-2024 12:30 AM 6474
चंडीगढ़, 09 जुलाईः( वार्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पोर्टलों में घोटाला नहीं है तो वह इन पोर्टलों के नाम पर विधानसभा चुनाव में वोट मांगकर दिखाए। श्री हुड्डा ने रोहतक में मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोई भी व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। क्योंकि भाजपा ने हरियाणा को सबसे असुरक्षित राज्य बना दिया है। जो सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे सकती, जनता ऐसी सरकार को वोट भी नहीं दे सकती। इसलिए इसबार चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^