29-Jun-2022 09:01 PM
2916
ग्वालियर, 29 जून (AGENCY) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उनके पास विजन नहीं, टेलीविजन है। इस टेलीविजन से क्या ग्वालियर का विकास होगा।
श्री कमलनाथ यहां अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार सहित 66 पार्षदों के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को फूलबाग मैदान में संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि पिछले 57 सालों से निगम में और 18 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। कोई भी काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं होता।
श्री कमलनाथ ने कहा कि दिसंबर 2018 को जब उन्होंने सत्ता संभाली तो ऐसा प्रदेश सौंपा गया, जहां किसान, कृषि क्षेत्र में अंधकार था, इसमें उन्होंने क्रांति लाने का प्रयास किया। उसके बाद से बेरोजगारों, किसानों के आत्महत्याओं को रोकने का प्रयास किया। वहीं सौ यूनिट बिजली सौ रूपये में दी। आज किसान खाद बीज को लेकर परेशान हैं। यहां कोई भी नई फैक्ट्री लगाने नहीं आ रहा। यहां लोग माफिया, मिलावट खोरों की पहचान मध्यप्रदेश बन गया था। इसके विरूद्ध उन्होंने प्रयास किये माफियाओं पर कार्रवाई के साथ ही मिलावट के लिये शुद्ध का युद्ध की मुहिम चलाई। उन्होंने कहा कि नौजवानों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। जो नव मध्यप्रदेश के निर्माता हैं। उनका भविष्य उन्हें अंधकार मय दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार की खान है। हजारों करोड रूपये दिये जा रहे हैं, उसका कोई हिसाब ही नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सरकार के हटने के बाद कहा कि संबंल योजना को उन्होंने समाप्त कर दिया। लेकिन ऐसा नहीं था, उन्होंने संबंल योजना का सरलीकरण किया। गौशालाएं बनवाई, मध्यप्रदेश की नई छवि बनाने का प्रयास किया। नौजवानों को सुरक्षित हाथों का प्रयास किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिये एक मास्टर प्लान बनाने की आवश्यकता है। यह मास्टर प्लान अगले दस वर्षो के हिसाब से बनाया जाता, इसकी जरूरत है। इसके लिये विजन चाहिये। लेकिन भाजपा के पास विजन नहीं टेलीविजन है। ऐसे टेलीविजन से क्या ग्वालियर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अब जनता को इसका फैसला करना होगा कि वह देश प्रदेश का ही नहीं ग्वालियर के भविष्य का फैसला करे। इससे पहले सभा को नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह , महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार, अशोक सिंह, बैजनाथ कुशवाह ,प्रवीण पाठक, लाखन सिंह, सुनील शर्मा, देवेन्द्र शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने सभी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी।...////...