भाजपा कार्यकर्ता करता है दिन-रात राष्ट्र के लिए काम-भजनलाल
13-Jul-2024 08:26 PM 1528
जयपुर, 13 जुलाई (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को किसी एक परिवार, एक समाज या जाति विशेष की नहीं बल्कि विचारधारा और कार्यकर्ताओं की पार्टी बताते हुए कहा है कि इसका कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र के लिए काम करता है और अच्छा काम करने वाले हर कार्यकर्ता को पार्टी भी आगे बढ़ाती है। श्री शर्मा शनिवार को जयपुर में जेईसीसी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बूथ लेवल से लेकर राज्य स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम किया जिसके परिणामस्वरूप राज्य में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^