भाजपा कार्य समिति बैठक में लिया गया विकसित भारत और उत्तराखंड के लक्ष्य का संकल्प
15-Jul-2024 11:12 PM 2293
देहरादून, 15 जुलाई (संवाददाता) उत्तराखंड भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की सोमवार को देहरादून में हुई बैठक, विकसित भारत के निर्माण और विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य के साथ संपन्न हुई। कार्य समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताने और प्रधानमंत्री श्री मोदी के तीसरी बार देश की कमान संभालने पर आभार प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही, निर्वाचित लोकसभा सांसदों एवं चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किए सर्वश्रेष्ठ बूथों का सम्मान किया गया और कठुआ के शहीद जवानों एवं अपने दिवंगत विधायक को सम्मान देते हुए शोक प्रस्ताव पास कर श्रद्धांजलि दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^