भाजपा का जीत का लक्ष्य बड़ा, करनी होगी कड़ी मेहनत: जनरल बी के सिंह
07-Apr-2024 09:28 PM 7077
भदोही, 07 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री जनरल बीके सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का लक्ष्य सामने खड़ा है। भाजपा 400 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है जो पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से पूरा होगा। केंद्रीय मंत्री आज यहां आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने भदोही पहुंचे थे। पार्टी के सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आइटी सेल कार्यकर्ताओं पर उन्हें पूरा भरोसा है। पार्टी स्तर से जो भी रणनीति बनाई जाए उसका कड़ाई के पालन सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले वह फौज में थे इस दौरान उनके सामने कुछ ऐसी घटनाएं घटित हुई जिनका यहां जिक्र नहीं कर सकता लेकिन ऐसा महसूस हुआ कि भारत में रामराज की स्थापना हो चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^