भाजपा का देश की सत्ता से जाना तय : भारती
15-May-2024 10:22 PM 1366
नयी दिल्ली, 15 मई (संवाददाता) नयी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया समूह के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ताकत का कितना भी इस्तेमाल कर लें लेकिन देश की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी का जाना तय है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और श्री भारती ने बुधवार को नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के करोल बाग विधानसभा में ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत संकल्प सभा की। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपके लिए स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवाया तो प्रधानमंत्री ने उनको जेल में डाल दिया। इसके बाद भी आपके मुख्यमंत्री डरे नहीं हैं। वहीं, सोमनाथ भारती ने कहा कि मोदी जी अपनी ताकत का कितना भी इस्तेमाल कर लें, लेकिन देश की सत्ता से भाजपा का जाना तय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^