भाजपा जनता की सेवा करने में लगी है, कांग्रेस मेवा खाने की योजना बना रही: नड्डा
03-Nov-2023 11:26 PM 6988
रीवा, 03 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा जनता की सेवा करने में जुटी है, लेकिन कांग्रेस मेवा खाने की योजना बना रही है। श्री नड्डा ने यह बात जिले के सेमरिया और रीवा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी केपी त्रिपाठी और राजेन्द्र शुक्ला के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की सेवा करने में जुटी है, गांव, गरीब, युवा, वंचित, पीड़ित, महिला, किसान और अन्य सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। लेकिन तीनों लोकों में घोटाला करने वाली कांग्रेस मेवा खाने की योजना बना रही है। हम विकास कार्य करने में लगे हैं, कांग्रेस घोटाला करने की ताक में हैं। कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^