भाजपा गरीबों को बेघर करने का षडयंत्र रच रही है: अखिलेश
02-Aug-2024 10:59 PM 1986
लखनऊ 02 अगस्त (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि नजूल जमीन विधेयक के जरिये भाजपा सरकार गरीबों की जमीनों को छीनकर उन्हें बेघर करने का षडयंत्र रच रही है। श्री यादव ने जारी एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी और समस्त विपक्ष के विरोध के बाद भी सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकार नजूल जमीन विधेयक कुछ लोगों के फायदे के लिए लायी है। ये लोग अपने आसपास की गरीब जनता की जमीने हड़पना चाहते हैं। सात साल से सरकार में रहकर बजट की लूट करने के बाद भी सत्ता में बैठे लोगों का पेट नहीं भरा है। अब ये नया कानून बनाकर जमीनें लूटना चाहते है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^