13-Jan-2022 10:31 PM
5520
प्रयागराज,13 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने गुरूवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव में 100 का आंकड़ा नहीं छू पाएगी।
उन्होने कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ दल में जिस प्रकार से भगदड़ मची है, इससे पहले कभी नहीं देखी। पार्टी के दो- दो कैबिनेट मंत्रियों समेत अनेक विधायकों ने त्यागपत्र दिए हैं। डूबते जहाज से सभी कूदकर भाग रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ कर जाने वालों की यह पहली किश्त है, आखिरी नहीं। लोग मकर संक्रांति का इंतजार कर रहे हैं।
तिवारी ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों का त्यागपत्र भाजपा के अंदर विद्रोह जैसी स्थिति की तरफ इशारा कर रहा है। किसान,बेरोजगारी, मंहगाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दो पर सरकार की नाकामियों के कांग्रेस के आरोप पर इस्तीफा देने वाले मंत्रियों विधायकों ने मुहर लगा दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य का पार्टी छोडकर जाना प्रतापगढ़ और रायबरेली में भाजपा के लिये नुकसान देय साबित होगा। पिछले चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य के फैक्टर ने भाजपा की जीत में बहुत सहायक बनी थी।...////...