बेटों से आगे निकल रहीं है बेटियां : आनंदीबेन
19-Sep-2024 10:01 PM 4716
अयोध्या, 19 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को कहा कि पिछले दो वर्षों में बेटियां बेटों से आगे निकल रही हैं। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर आचार्य नरेन्द्र देव एवं कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती पटेल ने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़संकल्प ने विवि को नैक में उच्च ग्रेड दिलाया है। इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय के साथ उत्तर प्रदेश को भी पूरे देश में एक नई पहचान दिलायी है। विश्वविद्यालय को आगे बढऩा सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिये पूरे विश्वविद्यालय परिवार को आगे आना होगा। विश्वविद्यालय जो कार्य कर रहा है उसका लाभ गरीब, पिछड़ा वर्ग और किसान को हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 के बाद कृषि विश्वविद्यालय का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^