बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे से पिता की मृत्यु
28-Jun-2022 08:08 PM 1828
श्रीनगर 28 जून (AGENCY) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक व्यक्ति की अपने बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनने के बाद सदमे से मृत्यु हो गयी। पंचालथन चित्तरगुल निवासी आरिफ अहमद की मोटरसाइकिल एक यात्री कैब में टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको शंगुस के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अब्दुल रहमान वानी ने अपने बेटे की मौत की खबर सुनी, जिसके बाद उनको हृदयाघात हो गया। उनको भी शंगुस के अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने पर ही उनको मृत घोषित कर दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^