बेंगलुरु एफसी की नजर शीर्ष चार में रहने पर
22-Feb-2023 09:28 PM 5571
बेंगलुरू, 22 फरवरी (संवाददाता) बेंगलुरु एफसी और एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में अपने अंतिम लीग चरण मुकाबले में गुरुवार को यहां श्री कांतीरवा स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस मुकाबले से पहले जहां बेंगलुरु की नजरें शीर्ष चार पर जमी हुई हैं, वहीं गोवा का प्लेऑफ में पहुंचना भाग्य के भरोसे है। अगर ओडिशा एफसी बुधवार को होने वाले मुकाबले में जमशेदपुर एफसी से हार जाती है तो ही गोवा प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। अन्यथा उसके लिये गुरुवार का मुकाबला निरर्थक हो जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^