बेनेट के विमान में मौजूद एक यात्री कोरोना संक्रमित
14-Dec-2021 09:06 PM 3302
येरुशलेम,14 दिसंबर(AGENCY) इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वापस आने वाली विमान में मंगलवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पााया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। श्री बेनेट अपने तीन दिवसीय अबू धाबी की ऐतिहासिक यात्रा से सोमवार रात को इजरायल लौटे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार तीन दिन वह क्वारंटाइन में थे। नियमों के मुताबिक पूर्ण रूप से टीकाकृत वाले व्यक्ति को भी तीन दिन क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री सहित उनके साथ शामिल अन्य लोगों का बुधवार को दोबारा पीसीआर परीक्षण किया जायेगा। उन्होंने संक्रमित व्यक्ति की पहचान बिना बताये कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने अमिराती अधिकारियो के साथ बैठक में भाग नहीं लिया था। श्री बेनेट ने दोनों देशों के बीच संबंधों के सामान्य होने के करीब एक साल बाद संयुक्त अरब अमिरात की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^