बेलारूस में नोबेल विजेता को 10 साल कैद की सजा
04-Mar-2023 05:39 PM 8012
मिन्स्क 04 मार्च (संवाददाता) बेलारूस की एक अदालत ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित एलेस बिआलिआत्सकी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। बीबीसी की शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार श्री बिआलिआत्सकी को तस्करी और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के लिए वित्त मदद दिये जाने का दोषी ठहराया है। अदालत ने शुक्रवार को श्री बिआलिआत्सकी के अलावा दो लोगों को भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के धन मुहया कराने के आरोप में सजा दी है। इनमें स्टेफनोविच को नौ तथा लबकोविच को सात वर्ष की सजा सुनाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^