बेहतर पुलिस-पब्लिक समन्वय के लिए मिशन सहयोग की शुरुआत
01-Sep-2024 02:13 PM 6989
जालंधर, 01 सितंबर (संवाददाता) पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने रविवार को पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘सहयोग’ नामक पहल की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है। श्री शर्मा ने कहा कि यह अभियान चार सप्ताह तक चलाया जाएगा और लोगों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए अधिक से अधिक जानकारी प्रसारित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुक्तालय पुलिस के 20 अधिकारी रोजाना ‘सहयोग’ के साथ बैठक कर शहर की बेहतरी के लिए रणनीति तैयार करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^