बीरेंद्र लाकड़ा बने भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में सहायक कोच
24-May-2025 10:11 PM 3332
नई दिल्ली, 24 मई (संवाददाता) पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बीरेंद्र लाकड़ा को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में सहायक कोच के रूप में शामिल किया गया है। वह दिग्गज गोलकीपर और मौजूदा कोच पीआर श्रीजेश के साथ मिलकर काम करेंगे। 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाली एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 से पहले लाकड़ा की नियुक्ति महत्वपूर्ण है। लाकड़ा ने 2010 में भारत के लिए पदार्पण किया और देश के सबसे विश्वसनीय डिफेंडरों में से एक बन गए। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों लंदन 2012 और टोक्यो 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहाँ भारत ने ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^