बीरेन सिंह ने मणिपुर में की स्वच्छता अभियान की शुरुआत
17-Sep-2024 09:11 PM 5956
इंफाल, 17 सितंबर (संवाददाता) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार को यहां राज्य सचिवालय में ‘स्वच्छता ही सेवा, 2024’ अभियान की शुरुआत की। श्री सिंह ने कहा कि इस अभियान का विचार लोगों की स्वच्छ और मजबूत भारत तथा मणिपुर में सम्मानजनक जीवन जीने की इच्छा से आया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोगों के लिए नयी उम्मीद और महत्वाकांक्षा के साथ हर साल स्वच्छ भारत अभियान आयोजित करने से देश और राज्य मजबूत एवं विकसित बनेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^