बीमा सखी योजना का शुभारंभ मोदी नौ को करेंगे
01-Dec-2024 09:22 PM 4755
चंडीगढ़, 01 दिसंबर (संवाददाता) देशव्यापी बीमा सखी योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ दिसंबर को हरियाणा के पानीपत से करेंगे। यह जानकारी रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाड़वा में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश भर से एक लाख महिलायें पहुंचेंगी, इसके लिए प्रदेश में बूथ स्तर तक ड्यूटियां लगा दी गई हैं और हर बूथ से कम से कम 25 महिलाएं कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^