ब्रिक्स देशों ने दिया श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर जोर
10-Sep-2024 09:15 PM 1786
नयी दिल्ली 10 सितंबर (संवाददाता) ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के संगठन- ब्रिक्स ने श्रमिकों के लिए आजीवन सीखने की व्यवस्था करने, व्यवसायिक मार्गदर्शन, व्यावसायिक शिक्षा, सेवाओं के आधुनिकीकरण, कार्यस्थल पर सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि रूस के सोची में ब्रिक्स देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक हुई जिसमें भारत का नेतृत्व केंद्रीय श्रम और रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने किया। दो दिन की बैठक का समापन आज हुआ। बैठक में एक घोषणा पत्र स्वीकार किया गया जिसमें कहा गया कि श्रमिकों के लिए आजीवन सीखने की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए। इसके अलावा व्यावसायिक मार्गदर्शन, सतत व्यावसायिक शिक्षा के लिए व्यापक रणनीतियां बनाई जानी चाहिए और रोजगार सेवाओं का आधुनिकीकरण‌ किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^