बंगाल में पार हो रही अराजकता की पराकाष्ठा : भाजपा
16-Apr-2025 10:04 PM 3343
लखनऊ 16 अप्रैल (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दिये गये विवादित बयान पर पलटवार करते हुये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को कहा कि बंगाल में निर्ममता की सरकार चल रही है। मुर्शिदाबाद जल रहा है और ममता बनर्जी अपनी कमियां छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा श्री योगी आदित्यनाथ पर दिया गया बयान निकृष्टता की हद पार करने वाला है। दंगाइयों को शांतिदूत बताने वाली ममता अराजकता फैलाने वालों पर लगाम लगाने की जगह उन्हें सरकारी प्रश्रय दे रही हैं। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल का हिन्दु भयभीत है, क्योंकि राज्य सरकार ने उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बना रखा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^