बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या से शर्मसार हुआ लोकतंत्रः भाजपा
07-Nov-2021 09:46 PM 1524
नयी दिल्ली, 07 नवंबर ( वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा की आलोचना करते हुए कहा है कि राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में बदले की भावना तथा राजनैतिक विद्वेष की मानसिकता के कारण निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या की गई, जो लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। यहाँ भाजपा कार्यसमिति की ओर से रविवार को पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-दुकानें लूटे गए, महिलाओं के साथ अनाचार किया गया, लोगों को पीटा गया, घरों में आग लगाई गई। इससे न केवल पश्चिम बंगाल की संस्कृति शर्मसार हुई है, बल्कि यह मानवता पर भी काला धब्बा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^