बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र 24 घंटों में और अधिक स्पष्ट हो जाएगा
08-Dec-2024 07:48 PM 8602
अमरावती (आंध्र प्रदेश) 08 दिसंबर (संवाददाता) दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है जिसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है तथा इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को कहा कि इसके बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने और 11 दिसंबर के आसपास श्रीलंका-तमिलनाडु तटों से दूर दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुँचने की बहुत संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^