बम बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना
06-Jul-2025 03:19 PM 8258
जम्मू, 06 जुलाई (संवाददाता) श्री अमरनाथ यात्रा के 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार सुबह 'बम बम भोले' के जयकारों के साथ भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 310 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने कहा, “आज सुबह 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।” उन्होंने कहा कि हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहन सहित 310 वाहनों के बेड़े में 4009 तीर्थयात्री पहलगाम और 3199 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^