बजरंग पूनिया बने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष
06-Sep-2024 11:21 PM 1769
नयी दिल्ली, 06 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि "कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने श्री बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।" बयान के अनुसार, श्री पुनिया की इस पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। श्री पुनिया आज ही दिन में हरियाणा की ओलंपियन महिला पहलवान दिनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^