बैतूल से अर्जुन भलावी होंगे बसपा प्रत्याशी
13-Apr-2024 08:22 PM 2749
भोपाल, 13 अप्रैल (संवाददाता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मध्यप्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र से आज श्री अर्जुन भलावी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। बसपा की प्रदेश इकाई के अनुसार श्री अर्जुन भलावी, श्री अशोक भलावी के पुत्र हैं, जिन्हें हाल ही में बसपा ने बैतूल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था और उनका अचानक हृदयाघात के कारण निधन हो गया। इस वजह से बैतूल में चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ायी गयी है। पार्टी ने अब उनके पुत्र अशोक भलावी को प्रत्याशी घोषित किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^