बैंडिश बैंडिट्स सीजन 2 का नया गाना निर्मोहिया रिलीज
22-Nov-2024 07:21 PM 2343
मुंबई, 22 नवंबर (संवाददाता)प्राइम वीडियो और टी-सीरीज़ म्यूज़िक ने अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज़ बैंडिश बैंडिट्स के दूसरे सीजन का बहुप्रतीक्षित गाना ‘निर्मोहिया’ रिलीज कर दिया है। गाना निर्मोहिया शास्त्रीय संगीत और आधुनिक धुनों के शानदार मिश्रण के साथ अपने गहरे बोलों की वजह से श्रोताओं के दिलों को छू रहा है। इस गाने को मशहूर संगीतकार पृथ्वी गंधर्व ने कंपोज़ किया है, इसके बोल मंडी गिल ने लिखे हैं, और इसे पृथ्वी गंधर्व और सुवर्णा तिवारी ने गाया है।संगीतकार पृथ्वी गंधर्वने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,निर्मोहिया’ मेरे लिए एक भावनात्मक प्रोजेक्ट है। इसके बोलों ने मुझे पहली बार सुनने पर ही प्रभावित किया। मुझे विश्वास है कि यह गाना सभी के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा।गायिका सुवर्णा तिवारी ने कहा,यह गाना शास्त्रीय और आधुनिक संगीत के बीच की खाई को पाटने का एक खूबसूरत प्रयास है। यह हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा। इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।बैंडिश बैंडिट्स सीजन 2 का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और इसे अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग, और कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकार एक बार फिर इस सीजन में नजर आएंगे। वहीं, दिव्या दत्ता, रोहन गुर्बक्सानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी,और सौरभ नैयर जैसे नए चेहरे भी शो में शामिल होंगे। बैंडिश बैंडिट्स सीजन 2 का प्रीमियर 13 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से अधिक देशों में होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^