बहराइच: किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
05-Jul-2024 07:07 PM 3279
बहराइच 05 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के बहराइच में अपर जिला जज पास्को ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाये जाने के बाद शुक्रवार को 20 वर्ष कारावास व 55000 रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अभियोगों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज अपर जिला जज पास्को कोर्ट दीपकान्त मणि द्वारा घटना कारित करने वाले अभियुक्त को 20 वर्ष का कारावास व 55,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड न अदा करने पर 10 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गई ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^