बदलते विश्व में घरेलू खनिज क्षेत्र को मजबूत बनाने के नए उपाय तलाशने पर जोर
24-Aug-2022 08:58 PM 7439
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (संवाददाता) राजधानी में खनिज और खनन क्षेत्र पर दो दिवसीय औद्योगिक सम्मेलन क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ बुधवार को समाप्त हुआ। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने समापन सत्र में इस क्षेत्र के सभी प्रतिभागियों को अपने खनिजों और खनन क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के तरीकों और साधनों का पता लगाने के साथ-साथ उनके विकास की गति बढ़ाने पर जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से ही भारत में खनन से मिलने वाले खनिजों और अन्य कीमती धातुओं का निर्यात बढ़ाया जा सकेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^