बबली, सांगवान, कबलान ने थामा भाजपा का दामन
02-Sep-2024 09:03 PM 1362
नयी दिल्ली, 02 सितंबर (संवाददाता) हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री रहे श्री देवेंन्द्र सिंह बबली, पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान, जेजेपी नेता संजय कबलाना ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, भाजपा हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी विप्लव कुमार देव, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया के सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ हरियाणा के सरपंच, ब्लाक अध्यक्ष समेत त्रिस्तरीय पंचायती राज के अनेक नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता प्राप्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^