बांदा में कुयें में जहरीली गैस से तीन मरे
22-Sep-2024 10:53 PM 2941
बांदा 22 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र में रविवार को सूखे कुएं में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बड़ागांव निवासी किसान अनिल (40) अपने सूखे पड़े आधे बंद कुए की सफाई के साथ कुएं में 10- 12 फीट नीचे लगे लोहे की गाटर को ग्लेंडर मशीन से कटवा रहा था कि उसकी चप्पल कुएं में गिर गई, जिसे निकालने के लिये अनिल रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। तभी वह जहरीली गैस के प्रकोप से बेहोश हो गया। जिसे बचाने के लिये पड़ोसी 19 वर्षीय मजदूर संदीप वर्मा नीचे उतरा। तब वह भी बेहोश हो गया। यह देखकर तीसरा मजदूर 21 वर्षीय बाला वर्मा भी नीचे रस्सी से उतर गया। जहां वह भी बेहोश हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^