बागडे के सानिध्य में राजभवन में 'एट होम' आयोजित
15-Aug-2024 10:53 PM 5094
जयपुर, 15 अगस्त (वार्ता ) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में राजभवन में गुरुवार सायं एट होम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आगंतुकों से मुलाकात कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। एट होम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सैनिक कल्याण और उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कुलपति, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, न्यायाधीश, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद थे। राज्यपाल के निर्देश पर राजभवन में इस बार नवाचार अपनाते हुए एट होम के तहत जनजातीय क्षेत्रों में उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत वन धन केन्द्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। श्री बागडे ने इस दौरान इन उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में जनजातीय क्षेत्रों के शुद्ध उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग होगा तो इन क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। श्री बागड़े और श्री शर्मा ने जनजातीय क्षेत्र उत्पादों की सराहना भी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^