बाढ़ से हुयी फसल क्षति के लिए 1.52 लाख प्रभावित किसानों के खाते में भेजे गए 101 करोड़ : नीतीश
29-Oct-2024 08:44 PM 2457
पटना 29 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि बाढ़ से हुयी फसल क्षति के लिए 1.52 लाख प्रभावित किसानों के खाते में 101 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। श्री कुमार ने मंगलवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित 1 लाख 52 हजार किसानों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के द्वारा सीधे उनके खाते में कुल 101 करोड़ रूपये की राशि का माऊस क्लिक कर अंतरण किया। वर्ष 2024 में सितम्बर में हुयी वर्षापात एवं गंगा, कोसी, गंडक, बागमती तथा अन्य नदियों के जलस्तर में हुयी वृद्धि के फलस्वरूप आयी बाढ़ के कारण हुयी फसल क्षति का प्रतिवेदन सभी प्रभावित जिलों से प्राप्त होने के बाद कृषि इनपुट अनुदान योजना के अन्तर्गत प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। आज के कार्यक्रम में यह राशि प्रथम चरण के लिये वितरित की गयी है। अन्य प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर बाकी प्रभावित किसानों को भी राशि जल्द ही वितरित की जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^