बादशाह के साथ पार्टी एंथम गाने में नजर आयेंगी सीरत कपूर
02-Dec-2021 04:51 PM 3878
मुंबई, 02 दिसंबर (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेत्री सीरत कपूर, बादशाह के साथ पार्टी एंथम गाने में नजर आयेंगी। बादशाह का नया गाना जुगनू हर किसी के जेहन में है। सारे सेलिब्रिटी से लेके इन्फ्लुएंसर तक सब इस गाने पर रील्स बना रहे है। बादशाह अपना नया पार्टी एंथम लेकर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सीरत कपूर, बादशाह के आने वाले पार्टी एंथम सॉन्ग में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है यह गाना दिसंबर की पहले हफ्ते में ही रिलीज़ हो जायेगा। सीरत कपूर बहुत जल्द दिल राजू की बिग बजट फिल्म में प्रमुख किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर के साथ फिल्म मारीच में नजर आयेगी। फिल्म मारीच का निर्माण तुषार एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^