बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलते हुए लोकतंत्र की स्थापना का संदेश दिया जा रहा है : जायसवाल
13-Apr-2025 10:14 PM 2441
पटना, 13 अप्रैल (वार्ता ) बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलते हुए देश में वास्तविक अर्थों में लोकतंत्र की स्थापना का संदेश दिया जा रहा है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन, पटना की ओर से पटना में जय भीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। पटना में गांधी मैदान से पटना उच्च न्यायालय के समीप भीमराव अंबेडकर की प्रतिमास्थल तक पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ डॉ. जायसवाल और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल, श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^