अवैध शराब निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करें अधिकारी :साय
04-Jan-2025 12:11 AM 3338
रायपुर 03 जनवरी (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अवैध मदिरा के विनिर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग के समन्वय से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। श्री साय ने कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी चेक पोस्ट को क्रियाशील रखें। राज्य में स्थित आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^