और अधिक उपलब्धियां हासिल करने को तैयार है मिजोरम : कोविंद
05-May-2022 07:35 PM 4814
एजॉल 05 मई (AGENCY) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरूवार को कहा कि मिजोरम देश में साक्षरता दर में दूसरे स्थान पर है और सही अर्थों में यह आधुनिक राज्य अब और ऊंची उपलब्धियां हासिल करने के लिए तैयार है। श्री कोविंद ने मिज़ोरम विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करतेे हुए कहा , “ मिज़ोरम को प्रकृति ने भरपूर प्राकृतिक संसाधनों और धनी जैव विविधता से नवाज़ा है। ऐसे में यहां विकास और अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। हालांकि हमारी यह जिम्मेदारी है कि विकास और निरंतरता के बीच सही संतुलन को बनाये रखें। इस राज्य और बाकी पूर्वोत्तर के राज्यों के पर्यावरण को बेहद सावधानी से संरक्षित किये जाने की जरूरत है। हमें इस तरह से काम करना चाहिए कि जिससे न केवल हमारा बल्कि प्रकृति काे भी लाभ हो। ” राष्ट्रपति ने मिजोरम , सिक्किम और त्रिपुरा के लोगों की सबसे कम प्लास्टिक कचरा फैलाने के लिए प्रशंसा की। हाल ही में नीति आयोग के एक अध्ययन में यह जानकारी दी गयी थी। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारान तरीके से उपभोग और उत्पादन का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के बावजूद कम से कम हॉर्न का इस्तेमाल करने के लिए भी मिजोरम के लोगों की तारीफ की। श्री कोविंद ने एजॉल के लोगों से अपील की कि अन्य जिलों के लोगों को भी साथ लेकर चलें और उन्हें भी अपनी सामाजिक व्यवस्था में सुधार करते हुए राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^