सहायक जेल अधीक्षक पति से एक कदम आगे निकली DSP पत्नी
khabarbaaz
India
18-Sep-2021 11:42 AM
5540
CGPSC परीक्षा के टॉप-5 में बिलासपुर से 3 लोगों ने जगह बनाई है। इसमें पति-पत्नी भी शामिल है। शहर में पदस्थ DSP सृष्टि चंद्राकर को दूसरी, जबकि उनके पति सहायक जेल अधीक्षक सोनल डेविड को तीसरा स्थान मिला है। इससे पहले दोनों 2015 में दोनों का चयन सहायक जेल अधीक्षक के रूप में हुआ था। वहीं गगन शर्मा ने चौथा स्थान हासिल किया है। चकरभाठा थाने में पदस्थ CSP सृष्टि चंद्राकर बताती हैं कि उन्होंने 2016 में फिर परीक्षा दी और पास कर DSP पद पर चयनित हो गईं थी। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद 2012 में पहला प्रयास किया था, पर सफल नहीं हुईं। अब पति-पत्नी दोनों डिप्टी कलेक्टर बनेंगे। सोनल के पिता और सृष्टि के ससुर सुनील डेविड इसी साल 30 जून को DSP पद से रिटायर हुए हैं। हर साल की तरह इस साल भी दी परीक्षा चकरभाठा CSP सृष्टि चंद्राकर ने इस साल भी PSC की मेंस की परीक्षा दी है। वहीं, उनके पति भी PSC परीक्षा में शामिल हुए थे। सहायक जेल अधीक्षक सोनल डेविड ने बताया कि 2015 में सहायक जेल अधीक्षक चयनित होने के बाद वे लगातार PSC की परीक्षाएं दे रहे हैं। 2017 में उनका चयन सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख में भी हुआ था। इस पोस्ट पर उन्होंने जॉइनिंग नहीं ली। नायाब तहसीलदार गगन ने भी लगातार जारी रखी तैयारी गगन ने बताया कि उनका पूरा परिवार बिलासपुर के गंगा नगर सेक्टर दो में निवासरत है। पिता प्रभात कुमार CSEB में कार्यरत हैं। मां मंजू शर्मा गृहणी है। एक छोटा भाई अभिनव वर्तमान में हिदायतुल्ला विश्वविद्यालय रायपुर में लॉ की पढ़ाई कर रहा है। परिवार में एक छोटी बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है। गगन ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी बनने की इच्छाशक्ति बचपन से थी। DSP Assistant jail..///..assistant-jail-superintendent-dsp-wife-one-step-ahead-of-husband-318034
«
प्रशांत मिश्रा को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने कॉलेजियम में चयनित
बिलासपुर
छत्तीसगढ़
»
ब्लॉक कांग्रेस 01 के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का मनाया गया जन्मदिवस
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
assistant-jail-superintendent-dsp-wife-one-step-ahead-of-husband
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/assistant-jail-superintendent-dsp-wife-one-step-ahead-of-husband
PAGETOP:
ERROR: