असीम अरूण को उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष का प्रभार
01-Jul-2022 10:39 PM 2478
लखनऊ, 01 जुलाई (AGENCY) उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण को उप्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद का प्रभार भी सौंपा है। राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अरुण को राज्य सरकार के इस आयोग में अध्यक्ष पद पर नियमित नियुक्ति होने तक यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अरुण ने गत विधान सभा चुनाव से पहले अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा था। भाजपा उम्मीदवार के रूप में वह कन्नौज से विधायक चुने जाने के बाद योगी सरकार में मंत्री बनाये गये। उन्हें सौंपे गये नये प्रभार के संबंध में गत 29 जून को अधिसूचना जारी की जा चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^