असम के राज्यपाल ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात
18-Apr-2023 11:02 PM 5660
नयी दिल्ली 18 अप्रैल (संवाददाता) असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। आज यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस दौरान श्री सिंह श्री कटारिया ने असम के विकास और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल कटारिया ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी मुलाकात की। इससे पूर्व उन्होंने श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि श्री कटारिया ने सोमवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^