अरुणाचल पुलिस ने असम से ऑनलाइन जालसाज को किया गिरफ्तार
30-Oct-2024 07:11 PM 5488
ईटानगर, 30 अक्टूबर (संवाददाता) अरुणाचल प्रदेश की नाहरलागुन पुलिस ने असम के बारपेटा जिले से एक ऑनलाइन जालसाज को गिरफ्तार किया है। नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक मिहिन गाम्बो ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाहरलागुन और नाहरलागुन पीएस अधिकारी प्रभारी निरीक्षक के देव की देखरेख में उपनिरीक्षक विवेक लिंग्गी और कांस्टेबल लैम त्सेरिंग, पुन्यो तारी और सानू राज टी वाली नाहरलागुन पुलिस टीम ने असम के बारपेटा जिले के कलपानी के चुनबारी गांव से कथित ऑनलाइन जालसाज याकूब अली (30) को गिरफ्तार किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^