अरुण यादव के प्रस्ताव पर ही शेरा को यात्रा प्रभारी बनाया: कमलनाथ
12-Nov-2022 09:49 PM 1675
खरगोन, 12 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस नेता अरुण यादव के प्रस्ताव पर ही निर्दलीय विधायक शेरा को राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में यात्रा की शुरुआत में प्रभारी बनाया गया है। श्री कमलनाथ ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के मध्य प्रदेश में 20 नवंबर से प्रवेश को लेकर तैयारी के सिलसिले में खरगोन जिले के सनावद में पत्रकारों से चर्चा में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि अरुण यादव के प्रस्ताव पर ही सुरेंद्र सिंह शेरा को यात्रा का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शेरा के दो भाई सांसद रहे हैं और स्वयं शेरा रेकॉर्ड में निर्दलीय जरूर है लेकिन उनका दिल दिमाग और आत्मा कांग्रेस में है। उन्होंने विभिन्न आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अरुण यादव तो आज उनके साथ आए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यात्रा को लेकर विभिन्न सवाल खड़े किए जाने पर कमलनाथ ने कहा 'उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है यदि हम कुछ करते हैं तो' उन्होंने कहा 'उन्हें किस बात की परेशानी है अगर हम भारत जोड़ो यात्रा करते हैं। श्री कमलनाथ ने कहा कि उनके (भाजपा) पास पुलिस प्रशासन और पैसा ही बचा है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि पूरे देश में यात्रा को लेकर वातावरण बना हुआ है और जनता भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता है और उनकी यात्रा में उमड़ रहे सैलाब से भारतीय जनता पार्टी परेशान होकर इसे असफल करना चाहती है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिख सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^