अररिया और मधेपुरा सीट के राजद प्रत्याशी पिता की विरासत आगे ले जाने के लिये चुनावी समर में उतरेंगे
04-May-2024 01:58 PM 5488
पटना, 04 मई (संवाददाता) बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में दो सीट अररिया और मधेपुरा पर इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर पहली बार लोकसभ का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपने पिता की विरासत को आगे ले जाने के लिये सियासी रणभूमि में उतरेंगे। बिहार लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान 07 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में होने जा रहा है। इनमें से दो सीट अररिया और मधेपुरा पर पहली बार लोकसभा के रण में उतरे राजद प्रत्याशी अपने पिता की विरासत को आगे ले जाने के लिये बेताब हैं।अररिया से पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र शाहनवाज आलम और मधेपुरा से डॉ. रमेन्द्र कुमार यादव रवि के पुत्र कुमार चंद्रदीप पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।मधेपुरा और अरदिया दोनों सीट पर राजद के प्रत्याशी की चुनावी टक्कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वर्तमान सांसद से है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^