अरावली इकोसिस्टेम के संरक्षण के लिए डीजीजीआई खुफिया महानिदेशालय द्वारा पौधेरोपण
17-Jul-2023 05:59 PM 2247
नयी दिल्ली 17 जुलाई (संवाददाता) हरित महोत्सव के क्रम में माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) नई दिल्ली के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग और दिल्ली विकास प्राधिकरण के सहयोग से राजधानी के वसंत कुंज स्थित अरावली जैव विविधता पार्क में अरावली इकोसिस्‍टम के संरक्षण में योगदान के उद्देश्य से पौधारोपण किये हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी बयान के अनुसार इस पौधारोपण अभियान में जीएसटीआई के प्रधान महानिदेशक सुरजीत भुजबल सहित डीजीजीएसटीआई मुख्‍यालय और दिल्‍ली क्षेत्रीय इकाई कार्यालयों के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^