अफगानिस्तान बम हमले में छह लोगों की मौत
10-Jun-2022 07:50 PM 4859
काबुल 10 जून (AGENCY) अफगानिस्तान में कांधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में गुरुवार को बम धमाके में तालिबान द्वारा नियुक्त किए गए पांच सुरक्षाकर्मियों सहित छह लोग मारे गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले के पुलिस प्रमुख मौलवी मोहम्मद हाशिम महमूद ने हमले की पुष्टि की और कहा कि पिछले युद्धों से बचा एक विस्फोटक गुरुवार सुबह एक वाहन के संपर्क में आकर फट गया। उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^