अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के सिर फोड़ रहे हैं ठीकराः जयराम
13-Sep-2024 12:05 AM 2887
शिमला, 12 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्री सरासर झूठ बोलकर अपनी नाकामी का ठीकरा हमारे सर फोड़ना चाहते हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि दिल्ली आलाकमान की नाराज़गी से वह डर गए हैं और अपना बयान बदल रहे हैं। विधान सभा में दिए गए बयान के बाद उन पर कांग्रेस आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान द्वारा दिए गए हैं। सुक्खू सरकार उन्हीं से ही उनके बयान आधारहीन बयान दिलवाकर का डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है। उनसे अनर्गल आरोप लगावाए जा रहे हैं। इसलिए मंत्री महोदय भारतीय जनता पार्टी के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^