अनुराग जैन होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव, आदेश जारी
30-Sep-2024 11:58 PM 13100
भोपाल, 30 सितंबर (संवाददाता) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठतम अधिकारी अनुराग जैन राज्य के नए मुख्य सचिव (सीएस) होंगे। इस संबंध में आज रात आदेश जारी कर दिए गए। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि वर्ष 1989 बैच के अधिकारी श्री अनुराग जैन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा आज ही सेवानिवृत हुयी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री जैन कल यहां राज्य मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^