अनुप्रिया फिर बनीं अपना दल की अध्यक्ष, कहा : ‘शेर की बेटी हूं, पीछे नहीं हट सकती’
04-Nov-2022 09:00 PM 7682
लखनऊ, 04 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुुववाई वाले गठबबंध राजग के घटक दल अपना दल (एस) काे राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता मिलने के बाद शुक्रवार को यहां आयोजित पार्टी के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को दुबारा पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में अनुप्रिया पटेल को अपना दल एस की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव के बाद उन्होंने कहा पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को मंजिल मिलने तक जारी रखना है। सामाजिक न्याय की विचारधारा से पीछे न हटने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा, ‘शेर की बेटी हूं, पीछे नहीं हट सकती।’ उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आलोचनाओं से घबराना नहीं है, क्योंकि पार्टी की प्रगति जिस तेजी से हो रही है, उसे देखते हुए इस तरह की आलोचना होना स्वाभाविक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^